ओबरा: विंढमगंज में पिता को डंडे से वार कर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डंडा बरामद
Obra, Sonbhadra | Jun 23, 2026 विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में घरेलू विवाद के दौरान पिता की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने घटना के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जिसने घरेलू विवाद के दौरान अपने पिता 52 वर्षीय श्रीनाथ पर डंडे से हमला कर दिया था।