विजयीपुर: विजयीपुर थाना क्षेत्र के कवलाचक में युवक पर चाकू से हमला, चार पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विजयीपुर थाना क्षेत्र के कवलाचक गांव में यज्ञ देखकर लौट रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल पवन यादव अपने रिश्तेदार के साथ लौट रहा था। सामुदायिक भवन के पास घात लगाए रोहित उर्फ बिट्टू यादव, किशन चौहान, गोलू शर्मा व शिवम यादव ने उसे रोककर पेट में चाकू मार दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो गए। घायल का इलाज स