कांके: लालपुर थाना क्षेत्र के एक मॉल की पार्किंग में फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 22, 2026 लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल के पार्किंग में फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।