मरवटिया ग्राम पंचायत चौरी निवासी संविदा लाइनमैन अन्तराम की बीती रात बिजली फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शटडाउन लेने के बावजूद लाइन में अचानक बिजली चालू कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।