भगवानपुर: शूटर ने बंदूक तान कर मारी गोली! रसलपुर पंचायत के किसानों को घोड़परास से ऐसे मिल रही राहत
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के पंद्रह पंचायतों में किसानों के लिए आज के समय में सबसे बड़ा सिरदर्द घोड़परास हैं। दर्जनों आवेदन और मौखिक समस्याओं को सुनने के बाद अब निपटाना चालू हो गया है। शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे से प्रखंड के रसलपुर पंचायत अंतर्गत औगान रसलपुर बहियार में वन विभाग शूटर बंदूक की मदद से किसानों की परेशानी खत्म करने की कोशिश शुरू की गई है।