पिपरिया: पिपरिया प्रखंड कार्यालय में सहयोग शिविर की तैयारी की समीक्षा बैठक में की गई
पिपरिया प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत मुरवरीया गांव में 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे पिपरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में BDO रितु रंजन कुमार ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें शिविर को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारी की समीक्षा की गई.