खंडवा नगर: विधायक की नगर निगम समीक्षा बैठक में दिखी सियासी दूरी, महापौर बोलीं- विधायक ने बुलाई थी बैठक
विधायक की नगर निगम समीक्षा बैठक में दिखी सियासी दूरी, महापौर बोलीं- विधायक ने बुलाई थी बैठक खंडवा कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विधायक कंचन तनवे के द्वारा नगर निगम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम कमिश्नर, उपायुक्त, एमआईसी सदस्य सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के समापन के बाद पत्रकारों ने महापौर अमृता अमर यादव से बैठक को लेकर चर्चा की।