गढ़पुरा: बेगूसराय जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बेगूसराय जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने शनिवार शाम करीब 5:00 बजे बाबा हरिगिरि धाम गढ़पुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरिगिरिधाम के विकास को लेकर स्थानीय अधिकारियों एवं हरिगिरि धाम समिति के सदस्यों से बात किया। जिलाधिकारी ने बताया कि हरिगिरि धाम में विकास की अपार संभावनाएं हैं।