लोहरदगा: लोहरदगा लायंस क्लब ऑफ सेवा के पदाधिकारी डीसी, एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मिले, रखी कार्ययोजना
लायंस क्लब ऑफ सेवा, लोहरदगा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार महतो एवं सचिव सतीश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे डीसी संदीप कुमार मीना, एसपी सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनंदा दास चंद्रमौलेश्वर से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की।