पिपरई: ग्राम खैराई में दो लोगों के बीच विवाद, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया
पिपरई थाने में ग्राम खैराई निवासी 19 वर्षीय छोटू पुत्र रामकृष्ण केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम में गजेंद्र यादव के घर मजदूरी के पैसे मांगने गया तो उनने पैसे नहीं दिए और लाठी से मारपीट कर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी,वही गजेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे घर शराब के नशे में छोटू केवट आया और गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी।