पिपरई: ग्राम सीगोन निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति के साथ शख्स ने की गाली-गलौज व दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
पिपरई थाने में ग्राम सीगोन निवासी 47 वर्षीय बृजेश पुत्र गजराम धाकड़ ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ 26 सितंबर को गजेंद्र धाकड़ निवासी सीगोन ने उसे अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं उसकी सोयाबीन की फसल नष्ट कर दी। पिपरई थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।