पिपरई: ग्राम कैथन में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, पिपरई थाने में क्रॉस मामला हुआ दर्ज
ग्राम कैथन में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ गालियां देने का,मारपीट का एवं जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है। एक पक्ष की तरफ से 19 वर्षीय सुमित पुत्र गजराम सिंह यादव ने वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से 19 वर्षीय रनवीर पुत्र राजा भैया यादव निवासी ग्राम कैथन ने पिपरई थाने में मामला दर्ज कराया है।