मंडला: बिंझिया तिराहा बना जाम का अड्डा, रोजाना शाम को थम रही यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से राहगीर परेशान
Mandla, Mandla | Jun 7, 2026 जिले के प्रमुख यातायात मार्गों में शामिल बिंझिया तिराहा इन दिनों रोजाना लगने वाले जाम के कारण लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। रविवार को 7 बजे भी जाम की स्थिति देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों के अनुसार सड़क किनारे सामान रखे जाने तथा वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के चलते यहां प्रतिदिन शाम के समय यातायात बाधित हो रहा है।