पामपड़ा गांव में स्कूल के पास स्थित एक तालाब में अनियंत्रित ट्रैक्टर के घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कुजू पंचायत के बालाडीह निवासी 23 वर्षीय समीर वरदा और 15 वर्षीय परमेश्वर टोयू की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में डूबे ट्रैक्टर से दोनों युवक का शव बाहर निकला गया।