सूरजगढ़: मोहर्रम को लेकर मानिकपुर थाना में हुई शांति समिति के बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
सोमवार अपराह्न 5:30 बजे मानिकपुर थाना में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण एवं विधि व्यवस्था का अनुरूप संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न अखाड़ा के प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए. थानाध्यक्ष ने अखाड़ा जुलूस के समय और रूट चार्ट की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.