रायबरेली: ओनई पहाड़पुर निवासी पीड़ित बुजुर्ग महिला ने दबंग विपक्षियों पर जबरन जमीन कब्जा किए जाने का लगाया आरोप,डीएम से की शिकायत
सदर तहसील क्षेत्र के,थाना गुरुबक्सगंज गंज के,ओनई पहाड़पुर गांव की रहने वाली,पीड़ित बुजुर्ग महिला,दुर्गावती ने मंगलवार को,जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी जमीन पर दबंग विपक्षियों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।जिसको लेकर कई बार शिकायत की गई है।पीड़िता ने कहा कि,कब्जे को अगर रोक नहीं लगया तो वह,आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगी।