रायबरेली: रायबरेली शहर के कन्या विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न
लाल ऋषि कन्या इंटर कॉलेज में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं व महिलाओं के समाज में शिक्षित होने के विषय में प्रकाश डाला है। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे जानकारी दी।