इंद्रगढ़: लकड़ी शहर में उपखंड स्तर पर धूमधाम से मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह हुआ आयोजित
लाखेरी उपखण्ड स्तर पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बस स्टैंड मैदान में आयोजित हुआ। उपखण्ड स्तर के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कैलाश गुर्जर ने ध्वजारोहण के साथ की शुरुआत की। इस दौरान पालिका अध्यक्ष आशा शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वही पुलिस उपाधीक्षक दिलीप मीणा विशिष्ट अतिथि रहे एवं थानाधिकारी सुभाष शर्मा मौजूद रहे।