इंद्रगढ़: इंदरगढ़ क्षेत्र में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
इन्द्रगढ़ क्षेत्र में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, विद्यालय, पुलिस थाना तहसील कार्यालय अस्पताल क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में हर्षोल्लास के साथ मनाया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इन्द्रगढ़ नगर पालिका परिसर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष बाबूलाल बैरवा ने ध्वजारोहण किया।