नाबालिग बच्चों को बिल्कुल भी वाहन चलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। जो अभिभावक अपने छोटे बच्चों को गाड़ी या बाइक चलाने देते हैं, वे अनजाने में अपने ही बच्चों की जिंदगी और भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं। एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
बच्चों को वाहन नहीं, अच्छी शिक्षा और सुरक्षित भविष्य दें। आपकी थोड़ी सी सख्ती आपके बच्चे की जिंदगी बचा सकती है।