गुरुआ: उगते सूरज को अर्घ्य के साथ चैती छठ पूजा संपन्न, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Gurua, Gaya | Mar 25, 2026 गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चैती छठ पूजा उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ विधिवत संपन्न हो गया। बुधवार की सुबह 6 बजे जैसे ही सूर्य की पहली किरणें निकलीं, व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गुरुआ के विभिन्न छठ घाटों — बैजू धाम, भुरहा एव