बीकानेर: अनाज मंडी में साढ़े चार लाख की लूट, CCTV वीडियो आया सामने
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र की कच्ची आढ़त मंडी में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यापारी बैंक से करीब साढ़े चार लाख रुपये निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बिना नंबर की बाइक पर सवार दो बदमाश आए और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है,