देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने देहरादून में जिला आपदा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी सविन बंसल की मौजूदगी में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में आधुनिक सायरन का परीक्षण किया गया है। आधुनिक लांग रेज सायरन शुरूआती चरण में घनी आबादी वाले 15 स्थानों में स्थापित किये जा रहे हैं। इन सायरन को इस तरह से स्थापित किया जा रहा है कि देहरादून सिटी में एक साथ सायरन की आवाज सुनाई देगी।