मध्यप्रदेश के बड़वाह विकासखंड में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार शाम पांच बजे महाविद्यालय परिसर मे मुख्यमंत्री के नाम SDM सत्यनारायण दर्रा को ज्ञापन दिया है।ज्ञापन में शिक्षकों ने प्रमुख रूप से TET परीक्षा से मुक्ति एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना की मांग रखी।