अगिआंव: अगियांव के खरैचा से 75 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गया गिरफ्तार
अगियांव के खरैचा से 75 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है, दोनो धंधेबाज गड़हनी थाना के खरैचा के रहने वाले है। दोनो देशी शराब बनाकर घर मे बेच रहे थे तभी गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अगली करवाई की जा रही है।