अगिआंव: मड़नपुर मोड़ के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी
नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा अरवल मार्ग पर मड़नपुर मोड़ के पास गुरुवार दोपहर दो बाइक आमने सामने टकरा गया जिसमें एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है, उसे डॉक्टर ने बेहतर इलाज को ले पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। युवक पवना निवासी अजय साह के पुत्र दीपक कुमार है, वही दूसरा बाइक सवार को हल्की चोट आई थी उसे प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है।