अगिआंव: प्रखण्ड के रत्नाढ़ सहित कई गांवों में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा
अगियांव प्रखण्ड के रत्नाढ़ सहित कई गांवों में शनिवार के सुबह 10 बजे से धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाया गया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर गदका बाजी सहित कई खेलो का आयोजन किया गया। इस मौके पर अगियांव विधायक शिव प्रकाश रंजन भी सामील हुए और खेलाड़ियो व कार्यकर्ताओं को फूलमाला से सम्मानित किया और कहा कि खेल व पूजा पाठ से समाज मे एकता व भाईचारा को बढ़ावा मिलता है।