अगिआंव: पवना में करंट की चपेट में आने से एक दुकानदार की हुई मौत
Agiaon, Bhojpur | Oct 31, 2024 करेंट के चपेट में आने से पवना में एक मोबाईल दुकानदार का मौत हो गया। मृतक पवना निवासी रामईश्वर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मृतक अपना दुकान का साफ सफाई कर रहा था कि बिजली के करेंट के चपेट में आ गया, तत्काल अगियांव में इलाज कराकर डॉक्टर आरा रेफर कर दिया था लेकिन इलाज के दौरान बुधवार के सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई।