कोलायत: कोलायत के झझु में ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ, अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत झझु में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लॉक स्तर के 18 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। अधिकांश परिवेदनाओं का हल किया गया।