बांदा: गुरेह गांव में मिट्टी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Nov 20, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरेह गांव में मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने की वजह से साइकिल सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए बांदा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।