उज्जैन शहर: कांवड़ियों को 'आतंकवादी' कहने पर महाकाल की नगरी उज्जैन में संतों का गुस्सा फूटा, आंदोलन की चेतावनी
सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक बयान को लेकर सियासी और धार्मिक माहौल गरमा गया है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी द्वारा कांवड़ियों को आतंकवादी कहे जाने के कथित बयान पर संत समाज और शिवभक्तों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मुंबई से करीब दस दिनों की कठिन पदयात्रा कर उज्जैन पहुंचे शिवभक्त सोनू गुप्ता ने बय