राजातालाब: रोहनिया क्षेत्र के मुड़ादेव साधु वेश में पहुंचे दो अज्ञात उचक्को ने पति पत्नी को झांसा देकर गहना लेकर हुए फरार
रोहनिया थाना क्षेत्र के मुड़ादेव गांव में बुधवार को उमाशंकर सिंह के घर पर जोगिया वस्त्र पहने साधु भेष में पहुंचे दो अज्ञात उचक्कों ने उमाशंकर सिंह तथा उनकी पत्नी मिथिलेश सिंह को हस्तरेखा देखने के बाद अपने झांसे में लेकर सोने की दो अंगूठी और एक सीकड़ी लेकर फरार हो गए जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपया था। जिसकी सूचना भुक्तभोगी पति-पत्नी ने रोहनिया थाने में लिखित दी