राजातालाब: एचआईवी एड्स को लेकर पाण्डेयपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय में एक दिवसीय जन जागरूकता शिविर का आयोजन
वाराणसी। ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी वायरस (एचआईवी) - एक्वायर्ड इम्यून डेफिशियेंसी सिंड्रोम (एड्स) के रोगियों को उपचार व पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पाण्डेयपुर स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय सभागार में बुधवार को एक दिवसीय जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।