दून में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर की दीवार को लेकर चल रहे विवाद में मामा ने अपने भांजे पर खुकरी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना रायपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिवाली के अगले ही दिन परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
#uttarakhandexclusive
#dehradunnews