🚨 BREAKING NEWS | कैम्पियरगंज, गोरखपुर 🚨
🦚 ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा मछली गाँव कैम्पियरगंज! 🦚
✨ आधी रात को हुआ भगवान श्री कृष्ण का जन्म, दही हांडी में युवाओं ने दिखाया जबरदस्त उत्साह ✨
कैम्पियरगंज क्षेत्र के मछलीगांव बरगदही और नरायनपुर सहित आसपास के इलाकों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
🛕 मछलीगांव बरगदही स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में दिन से ही भजन-कीर्तन का दौर शुरू रहा। वहीं नरायनपुर में केशव प्रसाद नायक के आवास पर गिरिजेश नायक की देखरेख में भव्य जन्माष्टमी समारोह आयोजित हुआ। कीर्तन मंडली के भक्ति गीतों और सोहर से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
🕛 रात 12 बजते ही भगवान श्री कृष्ण के जन्म की उद्घोषणा हुई और ‘जय श्री कृष्ण’, ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पुरोहितों द्वारा ‘भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला’ का पाठ किया गया।
🥁 वहीं विभिन्न स्थानों पर दही हांडी फोड़ने का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा। युवाओं ने डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया और मानव पिरामिड बनाकर उत्साह के साथ दही हांडी फोड़ी।
🙏 देर रात तक पूरा कैम्पियरगंज क्षेत्र कृष्ण भक्ति में सराबोर रहा।
📸 आपके क्षेत्र में जन्माष्टमी कैसे मनाई गई? कमेंट में जरूर बताएं।
👍 खबर पसंद आए तो Like करें और 📲 Share करके अपने क्षेत्र तक पहुंचाएं।
Public Maharajganj News — आपके क्षेत्र की हर खबर, सबसे पहले।
Public maharajganj
#BreakingNews #KrishnaJanmashtami #Janmashtami #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #जयकन्हैयालालकी #दहीहांडी #DahiHandi #कैम्पियरगंज #Campierganj #गोरखपुर #Gorakhpur #मछलीगांव #बरगदही #नरायनपुर #KrishnaBhakti #JanmashtamiCelebration #PublicMaharajganjNews #LocalNews #UPNews #ViralNews
Maharajganj, Maharajganj | Sep 5, 2026