जहानाबाद: मुहर्रम पर नए डीएम-एसपी ने रातभर किया जिले के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए 27-28 जून की मध्यरात्रि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। जहानाबाद पुलिस ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की।