फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने कई बड़े फैसले लिए हैं। उनके पिता और दिग्गज डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर ने बेटे की इस उपलब्धि पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बेटे की राजनीतिक यात्रा पर 'गर्व' जताया है। साथ में दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें विजय अपने पिता और मां शोभा चंद्रशेखर के साथ नजर आ रहे हैं।
डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर ने इंस्टाग्राम पर अपना यह पोस्ट तमिल भाषा में लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने बेटे से मिलने पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। कहा कि एक पिता के तौर पर उन्हें इस बात पर गर्व है कि विजय कितनी आसानी से बड़ी जिम्मेदारियों और दबाव को संभालते हैं।
Korba, Korba | Sep 9, 2026