कोडरमा: आर्यन हॉस्पिटल के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से राहगीर घायल, अस्पताल में इलाज के बाद किया रेफर
जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड मे दिन शुक्रवार को आर्यन हॉस्पिटल के समीप अज्ञात बाइक के चपेट मे एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सूरज मिश्रा पिता सतेंद्र मिश्रा ग्राम नवादा बस्ती, थाना तिलैया निवासी के रुप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सूरज मिश्रा पैदल जा रहा था इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।