जगदीशपुर: भागलपुर रेलवे जंक्शन पर 10 करोड़ से बनेगा दो मंजिला मॉड्यूलर वेटिंग हॉल सर्कुलेटिंग एरिया में
स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बनने वाले मॉड्यूलर वेटिंग हॉल की ड्राइंग को मंजूरी मिल गई है राइट्स द्वारा तैयार इस ड्राइंग को अब अंतिम स्वीकृति के लिए कोलकाता स्थित पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय भेजा गया है जीएम दफ्तर से मंजूरी मिलते ही छठ पूजा से पहले निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है 10 करोड़ की लागत से 2400 वर्ग फीट मैं बनेगा दो मंजिला हाल