मरवन: करजा थाना क्षेत्र के गोरियारा व बड़कागांव ढाला के समीप से 21 लीटर विदेशी शराब बरामद ,तीन गिरफ्तार
करजा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह से कल 21 लीटर विदेशी शराब के साथ करजा पुलिस ने तीन कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वहीं दो फरार होने में सफल रहे । करजा पुलिस ने तीन गिरफ्तार व दो फरार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर, गिरफ्तार आरोपितो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया । वही करजा पुलिस फरार आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।