बानसूर: बानसूर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की हुई मौत
Bansur, Alwar | May 12, 2026 बानसूर के बिलाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बस स्टैंड के पास पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन वर्षीय दीपा सैनी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची अपने दादा सुगाराम के साथ पानी की टंकी पर खड़ी थी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।