लक्ष्मणगढ़: अलवर एक्सप्रेस-वे हादसे के मृतकों की एक साथ हुई अंतिम यात्रा
अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने श्योपुर के चैनपुरा गांव को गमगीन कर दिया। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों और चालक सहित छह लोगों की कार में जलकर मौत हो गई थी। शुक्रवार दोपहर अंतिम यात्रा निकाली गई और पांच अस्थि कलश एक साथ रखकर एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया