रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
सोनभद्र में विंध्याचल मंडल के आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आईजीआरएस जनशिकायतों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए।