शाहजहांपुर: तीन बार अधिक चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस को जप्त कर सीज करने के निर्देश दिए डीएम ने
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित की गई। बैठक जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विगत बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन प्रगति की समीक्षा भी की। जिलाधिकारी ने दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी पर चालान