बमोरी: पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने की ज़िला स्तरीय जनसुनवाई, सभी थाना क्षेत्रों से आए आवेदक
Bamori, Guna | Apr 7, 2026 गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने 7 अप्रैल को पुलिस कंट्रोल रूम में जिला स्तरीय आपराधिक मामलों की जनसुनवाई की। जिले के सभी थाना क्षेत्र से आए आवेदकों ने पारिवारिक विवाद भूमि विवाद मारपीट धोखाधड़ी साइबर अपराध लंबित प्रकरणों के शिकायती आवेदन दिए। एसपी ने मौके पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए। कहा, समय पर समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।