शिवपुरी नगर: शहर में दहशत: शिवपुरी में आवारा कुत्ते का तांडव, मासूम बच्ची समेत 65 लोग लहूलुहान
शिवपुरी शहर में एक काले रंग के आक्रामक आवारा कुत्ते ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है। शनिवार को इस कुत्ते ने ढाई साल की मासूम बच्ची, महिलाओं, व्यापारियों और राहगीरों समेत करीब 65 लोगों को अपना शिकार बनाया। कुत्ता अचानक दौड़कर और छलांग लगाकर हमला कर रहा है, जिससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिल रहा।