चाचौड़ा: कोन्याकला गांव: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, चाचौड़ा पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए
चाचौड़ा थाना के कोन्याकला गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी गिरीश मीणा की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। 9 अप्रैल को SDOP ने बताया, तीन और चार अप्रैल की रात तुलसीखेड़ी निवासी गिरीश मीना कोन्याकला गया था जहां पर मारपीट में घायल की अस्पताल में मौत हो गई। 7, 8 अप्रैल की रात दो आरोपी मनीष और रामविलास मीणा को गिरफ्तार किया है।