बिहार: कृष्णानगर मोहल्ले में एक महीने पहले हुई युवक की हत्या के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं, डीएसपी से न्याय की गुहार
Bihar, Nalanda | May 26, 2026 सोहसराय थाना क्षेत्र के कृष्णानगर मोहल्ला में एक माह पहले हुई युवक की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे सदर डीएसपी संकेत कुमार से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने कहा कि घटना के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे परिवार भय