ऊंचाहार: रम्मा का पुरवा गंगौली गांव में मां-बेटे के साथ हुई मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के रम्मा का पुरवा गंगौली गाँव में मां बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कार्यवाई शुरू कर दी है।गाँव की रहने वाली माधुरी ने बताया कि, मंगलवार की शाम वो गाय का दूध निकाल रही थी, तभी पड़ोस का युवक बाइक लेकर निकला, जिससे गाय भड़क गई।जब मना किया तो उसने मारपीट की और बेटे शिवम को भी मारपीट कर घायल किया