गुना नगर: नौतपा से पहले गुना में 43 डिग्री तापमान, भट्टी सा तप रहा शहर, सड़कें हुईं सुनी, स्वास्थ्य पर असर
गुना जिले में नौतपा से पहले भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिन भर भट्टी सी तपन का एहसास होता है। 24 मई को मौसम विभाग ने कहा, 42 43 डिग्री तापमान लगातार बना हुआ है वही स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से स्वास्थ्य का ख्याल रखना एडवाइजरी जारी की है। 24 मई को शहर की सड़क गर्मी से सुनी नजर आई। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे है जो की 2 जून तक रहेंगे तेज गर्मी के आसार है।